रामगढ़ में खनन ब्लास्टिंग से घरों में दरारें:पानी टंकी को नुकसान,तहसीलदार बोली-उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी रिपोर्ट

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के ललावडी गांव में खनन ब्लास्टिंग से पानी टंकी और कई घरों में दरारें आ गई हैं। ग्रामीणों की शिकायत पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की। बुधवार को रामगढ़ तहसीलदार अंकित गुप्ता के नेतृत्व में एक टीम गांव पहुंची। टीम में माइंस विभाग के पदम सिंह और विजिलेंस विभाग के कीर्ति सिंह शामिल थे। अधिकारियों ने ब्लास्टिंग स्थल से गांव की दूरी और क्षतिग्रस्त संरचनाओं का निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि वे लंबे समय से ब्लास्टिंग की समस्या से जूझ रहे हैं। विरोध करने पर उल्टी कार्रवाई का सामना करना पड़ा। गांव की 15 महिलाओं को विरोध के कारण जेल भी जाना पड़ा। कई परिवारों ने गांव छोड़ दिया है। तहसीलदार ने आश्वासन दिया कि मामले की विस्तृत रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी। दोषी खनन कंपनियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। टीम ने प्रभावित घरों और जल जीवन मिशन की टंकी का गहन निरीक्षण किया है। ग्रामीणों का आरोप है कि खनन कारोबार पैसे के बल पर चल रहा है। वे प्रशासन की कार्रवाई का इंतजार कर रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *