कोडरमा में गांजा तस्कर गिरफ्तार:ट्रेन से 75 हजार का 5 किलो गांजा जब्त, बिहार ले जा रहा था आरोपी

कोडरमा स्टेशन पर आरपीएफ ने एक युवक को 5 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। आरपीएफ प्रभारी दीपक कुमार के अनुसार, बुधवार दोपहर को स्टेशन पर नियमित जांच अभियान चल रहा था। प्लेटफॉर्म नंबर 4 पर आसनसोल-वाराणसी पैसेंजर ट्रेन की जांच के दौरान एक संदिग्ध युवक दिखा। आरपीएफ कर्मियों को देखते ही वह भागने लगा। टीम ने उसे पकड़ कर उसके पिठ्ठू बैग की तलाशी ली। बैग से प्लास्टिक में पैक किया गांजा बरामद हुआ। गांजा ओडिशा से लाकर बेचने की योजना थी पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान बिहार के रोहतास जिले के करवंधिया निवासी सोनू कुमार (24) के रूप में बताई। उसने स्वीकार किया कि वह गांजा ओडिशा से लाकर अपने इलाके में बेचने की योजना बना रहा था। एसडीओ कोडरमा द्वारा नियुक्त प्रभारी बीडीओ की मौजूदगी में जब्त गांजे का वजन 5 किलो निकला, जिसकी कीमत लगभग 75 हजार रुपए आंकी गई है। आरोपी और जब्त माल को आगे की कार्रवाई के लिए जीआरपी कोडरमा को सौंप दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *