दिलीप सिंह जूदेव अस्पताल में बनेगा आधुनिक लैब-ब्लड बैंक:NTPC देगा 5.58 करोड़ रुपए, एनटीपीसी और अस्पताल प्रबंधन के बीच कॉन्ट्रैक्ट

दिलीप सिंह जूदेव शासकीय सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल, बिलासपुर में विश्वस्तरीय लैब और ब्लड बैंक की स्थापना होगी। इसके लिए एनटीपीसी ने 5.58 करोड़ रुपए देने का निर्णय लिया है। उपकरण खरीदी के लिए एनटीपीसी के सीएमओ डॉ. भवनीश सामान और अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बीपी सिंह ने मेमोरेंडम ऑफ एसोसिएशन पर हस्ताक्षर किए। यह कॉन्ट्रैक्ट एनटीपीसी सीपत के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर विजय कृष्ण पांडेय और कलेक्टर संजय कुमार अग्रवाल की मौजूदगी में हुई। एनटीपीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ने अस्पताल का निरीक्षण कर इसकी सुविधाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ का पहला विश्वस्तरीय अस्पताल है। उन्होंने भविष्य में सीएसआर के माध्यम से अतिरिक्त सहयोग का आश्वासन दिया। इसी के साथ कलेक्टर संजय अग्रवाल ने भी मरीजों को विश्वस्तरीय सुविधाएं प्रदान करने और सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में एनटीपीसी और अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *