बीजापुर में स्ट्रीट लाइट की खुली केबल से खतरा:नेशनल हाईवे पर झूल रही केबल, कई जगह लग चुकी आग; 440 वोल्ट की करंट

बीजापुर नगर में स्ट्रीट लाइट की खुली बिजली केबल से बड़ा खतरा मंडरा रहा है। नेशनल हाईवे की डिवाइडर पर लगी केबल कई जगहों पर झूल रही है। इससे आम लोगों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। बीएसएनएल कार्यालय के सामने कुछ महीने पहले इसी केबल में आग लगी थी। ओल्ड बस स्टैंड के सामने भी हाल ही में केबल में आग लगी। सौभाग्य से दोनों घटनाओं में कोई हताहत नहीं हुआ। डिवाइडर के नीचे सड़क पर कटे-फटे और खुले तार बिखरे हुए हैं। यह बच्चों, राहगीरों और वाहनों के लिए खतरनाक स्थिति है। रात में मवेशी अक्सर इस सड़क पर सोते हैं। बारिश के मौसम में करंट फैलने का खतरा और भी बढ़ जाता है। केबल कंक्रीट से ढकने या पोल पर लगाने की मांग वरिष्ठ नागरिक राजू गांधी ने केबल को कंक्रीट से ढकने या पोल के ऊपर लगाने की मांग की है। व्यापारी सुधीर ने केबल बिछाने के काम में गलतियों की ओर ध्यान खींचा है। अनुविभागीय अधिकारी दुर्वशा के अनुसार, जगदलपुर के ठेकेदार चांडकेश्वर पाणिग्राही ने यह काम किया था। केबल में 440 वोल्ट की करंट प्रवाहित हो रही है। विद्युत लाइन की देखरेख की जिम्मेदारी नगरपालिका निगम की है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *