पाली जिले में साल 2024 की बड़ी घटनाएं:ओम आकार का मंदिर, नाले में गिरीं पूर्व सभापति; 6 लोगों पर गिरी 100 टन की चट्‌टान

साल 2024 बीतने में कुछ ही घंटे बचे हैं। 2024 कई मायनों में अपनी छाप छोड़कर जा रहा है। राजनीति हो, क्राइम या फिर भ्रष्टाचार। पाली जिले में घटी कुछ घटनाएं याद रहीं। कैलेंडर पर इस साल के कई दिन और तारीख भूले से भी नहीं भुलाए जाएंगे। आइए रिकॉल करते हैं इन घटनाओं को 19 फरवरी को विश्व के एकमात्र ऊं की आकृति का मंदिर का उद्घाटन विश्व का एकमात्र ऊं की आकृति से ने शिवं मंदिर और योग यूनिवर्सिटी का उद्घाटन 19 फरवरी 2024 को हुआ। ओम् के आकार का यह दुनिया का एकमात्र भव्य मंदिर है, जहां पहाड़ और तालाब भी कृत्रिम बनाए गए हैं। 250 एकड़ में चार मंजिला इमारत और 108 कमरे इस तरह बनाए गए हैं कि ओम् का आकार साकार हो उठा है। इसे बनाने में 28 साल का समय लगा। यह मंदिर राजस्थान के जाडन (पाली जिला) में है। जाडन में स्वामी महेश्वरानंद का आश्रम है विश्वदीप गुरुकुल। इसी गुरुकुल के परिसर में ओम् आकार का मंदिर बनकर तैयार है। मंदिर का शिलान्यास 1995 में हुआ था। 28 साल से लगातार मंदिर का निर्माण चल रहा था। विश्वदीप गुरुकुल आश्रम के बीचों-बीच यह मंदिर बना है। पढ़े पूरी खबर : राजस्थान में बना दुनिया का इकलौता ओम् आकार का मंदिर:28 साल में तैयार हुआ; आधा किलोमीटर में चार मंजिला इमारतें, 1008 प्रतिमाएं 21 फरवरी को माइंस में चट्‌टान गिरने से 3 मजदूरों की मौत
पाली जिले के गुड़ा एंदला थाना क्षेत्र के साकदड़ा गांव (चाणोद) के पास ग्रेनाइट माइंस में सुबह करीब साढ़े दस बजे ड्रिल के वाइब्रेशन से करीब 100 टन वजनी चट्‌टान गिरी। हादसे में इसमें महावीर (20), हेमराज (22), मोहन (21) की चट्टान के नीचे दबने से मौत हो गई। 3 श्रमिक घायल हो गए थे। इस हादसे से एक बार फिर ग्रेनाइट माइंस में मजदूरों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो गए। पढ़े पूरी खबर :माइंस में 6 लोगों पर गिरी 100 टन की चट्टान:भारी-भरकम ब्लॉक के
नीचे डेढ़ घंटे तक दबे रहे; 3 की मौत, 3 घायल 4 जून को पूर्व सभापति नाले में गिरीं ​​​​​​​पाली के पुराना बस स्टैंड कोतवाली थाने की ओर जाने वाले रोड पर मवेशियों से बचने के चक्कर में पूर्व सभापति कुसुम सोनी अपने पति रमेश सोनी के साथ स्कूटी पर जाते समय खुले नाले में गिर गई थी। जिसे उनके पति और अन्य लोगों ने बचाया। इस हादसे में पाली की सिहासत भी गर्मा गई थी। हादसे में पूर्व सभापति का आई फोन भी खो गया था। पढ़े पूरी खबर : नाले में गिरीं पूर्व सभापति, बचाने के लिए कूदे पति:सड़क पर लड़ रहे सांडों के कारण बिगड़ा
बाइक का बैलेंस; राहगीरों ने बाहर निकाला 12 जून को कॉन्स्टेबल से सर्विस राइफल से खुद को मारी गोली पाली शहर के औद्योगिक थाने में तैनात 27 साल के कॉन्स्टेबल भरत चौधरी ने ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार सुसाइड कर दिया था। परिजनों ने बताया कि लंबे समय से उसका अपनी कॉन्स्टेबल पत्नी से विवाद चल रहा था। वह 2015 बैंच का कॉन्स्टेबल था। पढ़े पूरी खबर : कॉन्स्टेबल ने थाने में खुद को गोली मारी:महिला थाने में तैनात पत्नी से था विवाद;
आज हम हैं, कल हमारी याद रहेगी… स्टेटस लगाया 25 जुलाई को पाली के मदन राठौड़ को प्रदेश भाजपा की कमान सौंपी पाली से राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ को भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया। जिससे प्रदेश की राजनीति में पाली का कद बढ़ा। राठौड़ सुमेरपुर से दो बार विधायक रहे फिर उन्हें टिकट नहीं मिला तो सुमेरपुर विधानसभा सीट से समर्थकों के कहने पर निर्दलीय मैदान में उतरे बाद में भाजपा के शीर्ष नेतृत्व की समझाइश पर उन्होंने नाम वापस ले लिया। जिससे उन्हें पाली ने पहले राज्सभा सांसद और फिर भाजपा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी। राठौड़ के नेतृत्व में भाजपा ने उपचुनाव में बेहतरीन प्रदर्शन किया। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ राज्यसभा सांसद मदन राठौड़ राजस्थान भाजपा के नए प्रदेशाध्यक्ष बने:पार्टी ने प्रदेश प्रभारी भी बदला; उप चुनाव से पहले संगठन में बड़ा बदलाव 28 जुलाई को पाली के ओम माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल भाजपा के वरिष्ठ नेता और आरएसएस से जुड़े ओम माथुर पाली जिले के बेडल गांव (फालना) के रहने वाले है। उन्हें सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया। माथुर जनवरी 2008 से जुलाई 2009 तक राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष भी रहे।​​​​​​​ पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ सिक्किम के राज्यपाल बने पाली निवासी ओम माथुर, मोदी के करीबी रहे 5 अगस्त को पाली में बाढ़ जैसे हालात, लोग घरों में कैद, बांटनी पड़ी राहत सामग्री पाली में इस साल बाढ़ जैसे हालात रहे। शहर के रामदेव रोड क्षेत्र, विकास नगर में कमर तक पानी भरा रहा। करीब 52 कॉलोनियां जलमग्न हो गई। वीडी नगर में सभापति के सरकारी आवास में भी पानी भर गया। जो प्रदेश भर में चर्चा का विषय बना रहा। पाली में 16 घंटे में 13 इंच बरसात दर्ज की गई थी। लोग घरों में कैद हो गए। कई सामाजिक संगठन राहत सामग्री लेकर लोगों के घरों तक पहुंचे।
पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​​​​​​​​ पाली डूबा, शहर की पॉश कॉलोनियां टापू बनीं:2 दिन से घरों में कैद हैं हजारों लोग; पीने का
पानी तक नहीं, अंधेरे में गुजरी रातें सितम्बर में जवाई सुजान होटल विश्व के 50 अनोखे होटल में शामिल पाली जिले के बिसलपुर के निकट जवाई लेपर्ड कंजेर्वेशन एरिए के निकट स्थित सुजान जवाई होटल (पाली) दुनिया के 50 अनूठे होटलों में शामिल किया गया। भारत से एकमात्र होटल 43वें स्थान पर रहा। लंदन के मशहूर गिल्ड हॉल में पुरस्कार समारोह का आयोजन कर रैंकिंग की घोषणा की गई। इस होटल को लग्जरी टेंटनुमा रूम, सभी आधुनिक सुविधाओं, खुले में घूमते लेपर्ड देखने और शांत वातावरण के चलते यह मुकाम मिला। पूरी दुनिया से अनोखे बेहतरीन 50 होटल को चुनने में 600 एक्सपर्ट होटल बिजनेसमैन, ट्रैवल जर्नलिस्ट, टीचर और वर्ल्ड ट्रैवलर्स ने एक साल का समय लिया। उन्होंने दुनिया के सभी महाद्वीपों में होटल्स को अलग-अलग विशेषताओं के आधार पर परखा और फिर 50 होटलों का चयन किया। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​दुनिया के 50 अनोखे होटल में भारत से सिर्फ सुजान-जवाई:टेंटनुमा सुइट का दरवाजा
खोलते ही सामने घने जंगल में दिखते हैं लेपर्ड 10 नवम्बर को नागा बाबा बगेची महंत पर हमला पाली के नागा बाबा बगेची के 60 वर्षीय महंत सुरेश गिरी पर सुबह करीब छह बजे मंदिर में रुके 32 साल के भवानीशंकर ने चाकू से हमला कर गंभीर घायल कर दिया था। महंत के पेट में गंभीर घाव होने पर आंत का ऑपरेशन बांगड़ हॉस्पिटल में किया गया। महंत में मंदिर परिसर में डॉग लेकर घूमने पर भवानी शंकर को टोका था। इस पर नाराज होकर उसने महंत पर हमला कर दिया था। सारी घटना वहां लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई थी। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ मंदिर में महंत पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, VIDEO:2 कुत्तों के साथ आए युवक ने किया
हमला, कंबल में छुपाकर लाया था हथियार 15 नवम्बर को राजस्थान घूमने आए चार लोगों की सड़क हादसे में मौत पाली जिले के सांडेराव थाना क्षेत्र के केनपुरा के पास गुरुवार रात कार मवेशी से टकराकर सड़क किनारे खाई में पलट गई। हादसे में महाराष्ट्र के चार लोगों की मौत हो गई और दो जने घायल हो गए। ये लोग राजस्थान घूमने आए थे और शिवगंज से अपने परिचित की कार लेकर जोधपुर घूमकर वापस शिवगंज जा रहे थे। इस दौरान यह हादसा हो गया। हादसे में कोडोली जिला कोल्हापुर भाता हुपरी तहसील हाथ कलंगडी निवासी (50) बाबूराव, उनकी पत्नी सारिका (38), बेटी साक्षी (19) और बेटे संस्कार (17) की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हादसे में चिन्मय (29) पुत्र रवि और प्रमोद (40) पुत्र पुरेन्द्र जैन घायल हो गए थे। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ ​​​​​​​पाली में भीषण सड़क हादसा, 4 की मौत:दोस्त से कार लेकर जोधपुर गया
था महाराष्ट्र का रहने वाला परिवार 20 नवम्बर को बेटे को इलाज के लिए ले जा रहे पिता, बुआ सहित 4 की मौत पाली-जोधपुर हाइवे पर गाजनगढ़ टोल नांके पास एंबुलेंस मवेशी टकरा कर क्षतिग्रस्त हो गई। जोधपुर से दूसरी एंबुलेंस मंगवाई गई। मरीज को दूसरी एम्बुलेंस में शिफ्ट करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे डम्पर ने एम्बुलेंस को टक्कर मार दी। हादसे में बाड़मेर जिले के बारासन (गुड़ा मालानी) निवासी मोहनी देवी (42) पत्नी जगराम विश्नोई, बाड़मेर जिले के गुड़ा मालानी क्षेत्र के उन्दरी (RCT) निवासी फगली देवी (45) पत्नी उदाराम विश्नोई, एम्बुलेंस ड्राइवर सुनील बिश्नोई और मरीज अशोक के पिता हरिराम (53) पुत्र छोगाराम विश्नोई निवासी वाडानया, भादवी जिला जालोर गंभीर की मौत हो गई। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ ​​​​​​​​​​​​​​डंपर ने एंबुलेंस को मारी टक्कर, 4 की मौत:पाली-जोधपुर हाईवे पर मरीज
को एक एंबुलेंस से दूसरी में शिफ्ट करते समय हादसा 23 नवंबर को कॉमर्स ग्रेजुएट निकिता बनी साध्वी पाली शहर के सोजतिया बास में रहने वाले केमिकल व्यवसायी अभय कटारिया की 29 साल की लाडली बेटी निकिता कटारिया ने 23 नवंबर को रायपुर के छत्तीसगढ़ में दीक्षा लेकर साध्वी बनी। निकिता ने बीकॉम तक की पढ़ाई की। उन्हें नया नाम साध्वी अरिष्ठ लब्धि दिया गया। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ केमिकल बिजनेसमैन की बेटी बनेगी साध्वी:चार साल तक समझाते रहे पिता;
जैन संतों के साथ 1100 किलोमीटर पैदल भी चली 3 दिसम्बर को घर से चंद कदम दूर नाले में फंसने मनन की मौत पाली शहर के औद्योगिक नगर थाना क्षेत्र के ITI रोड के पास आनंद नगर स्थित दिनेश सरगरा के घर के सामने से 3 दिसंबर को दोपहर करीब 12 बजे उनका ढाई साल का बेटा मनन अचानक लापता हो गया था। पुलिस ने रेस्क्यू चलाया, 150 से ज्यादा पुलिसकर्मियों की टीम इसमें जुटी रही। जोधपुर से स्पेशल डॉग मंगवाया गया। 6 दिसम्बर की शाम करीब साढ़े 5 बजे घर से कुछ दूरी पर मनन का शव नाली में फंसा हुआ मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। मेडिकल बोर्ड से पोस्टमॉर्टम करवाया गया। जिसमें सामने आया कि मनन की मौत नाले का गंदा पानी पेट और फेफड़ों में जाने से हुई। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ ​​​​​​​4 दिन से गायब बच्चे का शव नाली में मिला:परिजनों ने बताया मर्डर, आज होगा पोस्टमॉर्टम 8 दिसम्बर को देसूरी नाल में स्टूडेंट से भरी बस पलटी, 3 की मौत पाली जिले के चारभूजा से देसूरी की तरफ आ रही छात्रों से भरी एक स्कूली बस देसूरी नाल के पंजाब मोड़ के पास ब्रेक फेल होने से बेकाबू होकर पलट गई। बस में 62 छात्र-छात्राएं व शिक्षक सवार थे। हादसे में तीन छात्राओं ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। कई 17 छात्र व शिक्षक चोटिल हो गए थे। पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ ​​​​​​​राजस्थान में स्कूली बच्चों की बस पलटी, 3 की मौत:ब्रेक फेल होने से एक्सीडेंट; पिकनिक के
लिए जा रहे थे, 17 स्टूडेंट्स गंभीर घायल 28 दिसम्बर को पाली से संभाग का दर्जा छीना गत कांग्रेस सरकार के समय पाली को संभाग बनाया गया था। भाजपा सरकार ने प्रदेश के तीन सभाग और 9 जिले समाप्त कर दिए। जिसमें पाली संभाग भी शामिल है। सांचौर को जिला बनाया गया था। जिसे भी समाप्त किया गया। इससे सांचौर में लोग विरोध प्रदर्शन कर सांचौर को वापस जिला बनाने की मांग कर रहे है और पाली के संभाग का दर्जा हटाने पर भी कांग्रेसजन विरोध जता रहे हैं।
पढ़े पूरी खबर :​​​​​​​ पाली अब नहीं रहेगा संभाग, भजनलाल सरकार का फैसला:कैबिनेट मीटिंग में निर्णय, कांग्रेस नेता बोले- कांग्रेस राज में मिले तोहफे को भाजपा ने जनता से छीना 29 दिसम्बर को सिगड़ी के धुआं से दंपती का दम घुटा, मौत पाली शहर के शहीद नगर कॉलोनी के मकान में कमरे में घेवरदास (53) और उनकी पत्नी इंद्रा देवी (48) की मौत हो गई। उन्होंने सर्दी से ब चने के लिए कमरे में अंगीठी जलाई थी। जिसका धुंआ उनकी मौत का कारण बना। इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में हुई।​​​​​​​ पढ़े पूरी खबर : पाली में दम्पति की कमरे में मिली बॉडी:पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा- सिंगड़ी के धुएं से दम
घुटने से ही हुई मौत, बेटे ने जताई थी मौत पर शंका

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *