नाड़ी बाले बालाजी मंदिर में विशाल पोषबड़ा महोत्सव 11 को:मंदिर में 24 घंटे रामायण के पाठ उसके बाद हवन पूजा होगी

गांव पीपला भरत सिंह, तहसील- सांगानेर, जयपुर स्थित नाडी वाले बागेश्वर बालाजी और विश्वनाथ शिव मंदिर प्रांगण में शनिवार, 11 जनवरी को विशाल पोष बड़ा महा प्रसादी का आयोजन किया जाएगा। समाज सेवी मुकेश कुमार सैनी ने बताया कि हाल ही में कार्यकारिणी सदस्यों की बैठक हुई जिसमें यह निर्णय लिए गया कि अयोध्या में राम मंदिर पाटोत्सव 11 जनवरी 2025 को मनाया जाएगा। उसी के उपलक्ष में नाड़ी वाले बालाजी मंदिर कोठी वालो की ढाणी में विशाल पोषबड़े और महा प्रसादी का आयोजन किया जायेगा। इस अवसर पर मंदिर में 24 घंटे रामायण के पाठ उसके बाद हवन पूजा होगी।इस दिन हनुमान जी महाराज की विशेष पूजा अर्चना कि जाएगी। मंदिर को फूलों एवं लाइटिंग से सजाया जाएगा। शाम को भजन कीर्तन का कार्यक्रम किया जाएगा इसके बाद पोषबड़ो और प्रसादी का हनुमान जी के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी करवाई जाएगी। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य मुकेश कुमार सैनी, डॉक्टर बजरंग सैनी, पप्पू लाल सैनी, नन्छूराम सैनी, सूरज सैनी, हुक्माराम, कृष्ण, राहुल एवं ऋषि, रवि आदि लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *