डीजे म्युजिक पर थिरकेंगे तो कहीं पूल साइड पार्टी होगी:आज न्यू ईयर सेलिब्रेशन को तैयार लेकसिटी, फाइव स्टार से लेकर तमाम रिजॉर्ट्स में मनेगा जश्न

न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट डेस्टिनेशन है उदयपुर। यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन का जश्न मनाने के लिए देश और दुनियाभर से बडी तादाद में टूरिस्ट आ चुके हैं। फाइव स्टार से लेकर 3 स्टार और तमाम रिजॉर्ट्स में बुकिंग लगभग फुल हो चुकी है। जहां अलग-अलग थीम बेस्ट और कई तरह के पैकेज टूरिस्ट्स को दिए गए हैं। कई होटल्स में डीजे लाइव बैंड को बुलाया है तो कहीं विभिन्न इवेंट्स होंगे। साथ ही विशेष फूड के भी इंतजाम किए हैं। पूल साइड पार्टी होगी, डेकोरेशन भी हॉलीवुड-बॉलीवुड थीम पर
रमाडा उदयपुर रिसॉर्ट एंड स्पा की डायरेक्टर डॉली तलदार ने बताया कि रमाडा होटल में न्यू ईयर के लिए इस साल दी ऑलीवुड नाइट थीम पर पार्टी होगी। इसमें हॉलीवुड व बॉलीवुड दोनों का फ्यूजन रहेगा। इस पूल साइड पार्टी का मुख्य आकर्षण का केन्द्र पेरिस का एफिल टावर होगा। डेकोरेशन भी हॉलीवुड और बॉलीवुड थीम पर ही किया गया है। पार्टी में सेलिब्रेटी डीजे लाइव बैंड और डांस ट्रुप्स की प्रस्तुति होगी। टूरिस्ट के लिए 10 से 12 तरह के कुजीन रहेंगे। जिनमें 150 से 200 डिशेज व 50 डेजर्ट होंगे। रात 8 बजे पार्टी शुरू होगी। जिसमें कपल और फैमिली को एंट्री दी जाएगी। शुल्क करीब 10 हजार रुपए प्रति व्यक्ति होगा। आर्टिस्ट डीजे पंख और छोटे मियां-बड़े मिया करेंगे परफॉर्म फतहपुरा स्थित साउथलैंड्स होटल के मालिक अश्विन पटेल ने बताया कि इस बार न्यू ईयर सेलिब्रेशन की थीम अंडर ग्राउंड-2025 रखी गई है। जिसमें जयपुर से आर्टिस्ट डीजे पंख और इंदौर से आर्टिस्ट छोटे मियां-बड़े मियां को बुलाया है। शाम 7 बजे से एंट्री शुरू हो जाएगी। एंट्री के लिए कपल्स और सिंगल सहित कई तरह के पैकेज हैं। रात 12 बजते ही नए साल के जश्न में आतिशबाजी शुरू होगी। हमारे पैकेज में अनलिमिटेड फूड होगा। साथ ही सुरक्षा के भी इंतजाम किए है। मेल और फीमेल बाउंसर तैनात रहेंगे। जिस तरह नवरात्रि में उदयपुर के लोगों ने हमारा साथ दिया। इसी तरह न्यू ईयर सेलिब्रेशन भी उदयपुरवासी हमारे साथ बनाएं। सिंगल-कपल के अलावा वीआईपी-एलीट वीआईपी टेबल
लाल बाग गार्डन के प्रशांत ने बताया कि हमारे यहां न्यू ईयर सेलिब्रेशन का नाम ड्रीमलेंड कॉर्निवाल रखा है। हमारे यहां फेमस डीजे आर्टिस्ट डी देवा प्रस्तुति देंगे। साथ ही इंटरनेशनल डांसर्स भी बुलाए गए हैं जिनकी 4 से 5 परफॉर्मेंस रहेंगी। लोगों के लिए सेल्फी जोन, एलईडी वीजुअल के साथ फन-एग्साइटमेंट के लिए कई चीजें हैं। सुरक्षा को लेकर मेल और फीमेल की ड्यूटी रहेगी। पैकेज की बात करें तो सिंगल और कपल की एंट्री 1500 रुपए से शुरू होकर 3000 रुपए तक है। इसके अलावा वीआईपी और एलीट वीआईटी टेबल है जिनका सबसे सेपरेट अरेंजमेंट रहेगा। उन्हें सुविधा भी उसी कैटेगरी के हिसाब से मिलेगी। इस बार लोगों को पार्टी में काफी फन-एक्साइटमेंट देखने को मिलेगा।​​​​​ फाइव स्टार ताज लेक​ पैलेस और उदयविलास होटल फुल
पिछोला झील किनारे बीचों-बीच बने होटल ताज लेक पैलेस में 66 कमरे और 17 सुइट हैं। यहां रूम की लगभग फुल है। यहां कम से कम किराए वाला रूम भी 1 लाख रुपए का है। इस होटल के लग्जरी प्रेसिडेंशियल सुइट का किराया 12 से 14 लाख रुपए है। 31 दिसंबर की नाइट के लिए यहां विशेष इंतजाम किए हैं। टूरिस्ट के लिए यहां कैंप फायर की व्यवस्था होगी। राजस्थानी कलाकार भी प्रस्तुति देंगे। यहां जश्न का एक अलग ही आनंद मिलेगा। डीनर में राजस्थानी, पंजाबी, गुजराती सहित साउथ इंडियन डिश का तड़का रहेगा। वहीं इसी झील किनारे होटल उदयविलास में भी सभी लगभग 100 रूम की बुकिंग हो चुकी है। यहां 75 हजार रुपए से लेकर 3.50 लाख रुपए किराए तक का रूम है। इनमें करीब 4 सुइट है। सबसे महंगा यहां लग्जरियस कोहिनूर सुइट है जिसका एक नाइट का किराया 10 लाख रुपए है। इसके बाद 2 लाख से लेकर करीब 4 लाख प्रति नाइट के सुइट हैं। नए साल के जश्न के लिए यहां स्पेशल बैंड बुलाया गया है। इसके अलावा सिंगर भी बुलाए गए हैं। यहां भी कैंप फायर की व्यवस्था की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *