देवास के खाटू श्याम मंदिर में चोरी का खुलासा:दो आरोपी गिरफ्तार, 10 हजार रुपए और अर्जी पर्चियां बरामद; एक बदमाश फरार

देवास जिले की भौंरासा पुलिस ने खाटू श्याम मंदिर में हुई चोरी का मामला सुलझा लिया है। पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि एक अभी भी फरार है। घटना 14-15 सितंबर की रात की है। राहुल नागर की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज किया था। आरोपियों ने मंदिर की दानपेटी से नकदी चुराई थी। पुलिस ने तीन विशेष टीमें बनाईं। सीसीटीवी फुटेज और मुखबिर की मदद से आरोपियों तक पहुंची। पकड़े गए आरोपियों में दिनेश प्रजापति (32) और माखन दांगी (35) शामिल हैं। दिनेश भोपाल के करोद इलाके में रहता है। माखन भी करोद की जनता कॉलोनी का रहने वाला है। पूछताछ में पता चला कि आरोपियों ने 12 सितंबर को एचएफ डीलक्स बाइक से मंदिर की रेकी की थी। फिर वारदात की रात तीनों आरोपी मंदिर पहुंचे। बाइक को फार्म पिपलिया रोड के पास छोड़ा। माखन को पहरे पर लगाया। विशाल और दिनेश ने मंदिर की पिछली दीवार फांदकर दानपेटी का ताला तोड़ा। नकदी और कपड़े बरामद पुलिस ने आरोपियों से 10,139 रुपए (नोट और सिक्के), 7 अर्जी पर्चियां और वारदात के समय पहने कपड़े बरामद किए हैं। तीसरा आरोपी विशाल विश्वकर्मा अभी फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *