रायसेन की आत्मनिर्भर भारत कार्यशाला:मंत्री नरेंद्र पटेल बोले- अमेरिका का दबाव; राष्ट्रहित में कोई समझौता नहीं करेगा भारत

रायसेन के बरेली में राज्यमंत्री शिवाजी पटेल ने कहा अमेरिका ने भारत पर 50 प्रतिशत टैरिफ बढ़ाया है। एच-1बी वीजा शुल्क में भी वृद्धि की है। अमेरिका के दबाव के बावजूद भारत राष्ट्रहित में कोई समझौता नहीं करेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार राष्ट्रहित में फैसले ले रही है। बुधवार को शिवाजी सेवा सदन में बीजेपी की आत्मनिर्भर भारत अभियान और जीएसटी उत्सव पर बुधवार शाम को कार्यशाला आयोजित की गई। राज्यमंत्री इसमें मुख्य अतिथि रहे। अगले महीने व्यापारियों का सम्मेलन होगा
रायसेन जिले में 3 से 10 अक्टूबर के बीच हर विधानसभा क्षेत्र में व्यापारियों का सम्मेलन होगा। 22 सितंबर से लागू नई जीएसटी व्यवस्था का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। नवरात्रि के अवसर पर अकेले 30 हजार मारुति, 11 हजार हुंडई और 10 हजार टाटा गाड़ियों की बुकिंग हुई है, जो रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े हैं। कार्यक्रम में संगठन प्रभारी सुधीर अग्रवाल, आत्मनिर्भर भारत संयोजक केशव पटेल, जीएसटी जिला संयोजक हरि साहू समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन केशव पटेल ने किया और आभार दीपेंद्र पाल ने व्यक्त किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *