प्रतापगढ़ में डोडाचूरा तस्करी का खुलासा:कुएं से मिले 180 किलो नशीले पदार्थ से भरे कट्टे, 20 साल का आरोपी गिरफ्तार

प्रतापगढ़ पुलिस ने ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत एक सफल कार्रवाई की। थाना हथुनिया पुलिस ने 180 किलो 360 ग्राम अवैध डोडाचूरा तस्करी के मामले में आरोपी को पकड़ा। थानाधिकारी इन्द्रजीत परमार ने 24 सितंबर को आरोपी सचिन पाटीदार को गिरफ्तार किया। यह मामला 22 अगस्त का है। थाना रंठाजना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि थडा से लालपुरा मार्ग पर एक कुएं में काले प्लास्टिक के कट्टे तैर रहे हैं। थानाधिकारी दीपक कुमार मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्रेन की मदद से कुएं से कट्टों और एक गिरी हुई कार को बाहर निकाला। कट्टों में 180 किलो 360 ग्राम अवैध डोडाचूरा मिला। पुलिस ने डोडाचूरा और कार को जब्त कर लिया। जांच में तकनीकी साक्ष्यों से मुख्य आरोपी की पहचान थडा गांव के रहने वाले 20 वर्षीय सचिन पाटीदार के रूप में हुई। पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य के निर्देशन में चल रही इस कार्रवाई में पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *