पिता ने बेटे को चलती कार के गेट पर लटकाया:उज्जैन में पुलिस ने पकड़ा तो कहा- मस्ती में स्टंट कर रहे थे

उज्जैन में एक पिता ने अपने 9 साल के बेटे को चलती कार में बाहर लटका दिया। ये देख एक पुलिसकर्मी ने कंट्रोल रूम को सूचना दी। कुछ ही देर में पुलिस ने कार को रोका और पिता को जमकर फटकार लगाई। पिता कहने लगा कि वह ऐसा मस्ती में कर रहा था। घटना मंगलवार-बुधवार दरमियानी रात करीब 12 बजे की है। चामुंडा माता चौराहे से गुजरते समय चिमनगंज मंडी थाने में पदस्थ आरक्षक सर्वेश मालवीय ने देखा कि एक फॉर्च्यूनर कार के ड्राइवर साइड के दरवाजे से बच्चा बाहर लटक रहा है। आरक्षक ने तुरंत वायरलेस सेट से कंट्रोल रूम को सूचना दी। दो तस्वीरों में देखें बच्चे को किस तरह लटकाया… पुलिस ने पीछा कर रोकी गाड़ी
महिला थाना प्रभारी टी.आई. लीला सोलंकी और आरक्षक सर्वेश मालवीय ने कार का पीछा कर आईजी बंगले के पास रुकवाया। कार रुकते ही ड्राइवर दीपक पमनानी पुलिस को देखकर कान पकड़कर माफी मांगने लगा। टीआई ने जब उससे इस लापरवाही की वजह पूछी, तो दीपक ने कहा- मस्ती में स्टंट कर रहा था। इस पर टीआई सोलंकी ने उसे फटकार लगाई। कहा कि यह मजाक नहीं है, बच्चे की जान के साथ खिलवाड़ है। चालानी कार्रवाई की तैयारी
घटना देर रात की होने के कारण उस समय कोई कानूनी कार्रवाई नहीं की गई। हालांकि, बुधवार सुबह माधव नगर थाने में पिता दीपक पमनानी के खिलाफ चालानी कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। ये खबर भी पढ़ें… डीजे पर डांस, कार पर स्टंट, कोई रेलिंग पर चढ़ा केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने 23 अगस्त को 1100 करोड़ रुपए की लागत से बने मध्यप्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर ब्रिज का उद्घाटन किया था। लोगों ने सोचा था कि शहर का यातायात सुगम होगा, लेकिन इसके उलट फ्लाईओवर वीडियो और रील बनाने वालों का अड्डा बन चुका है।​​​​​​​ पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *