खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में भाजपा की नई टीम बनाई:6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री समेत सभी पदाधिकारियों की घोषणा, क्षेत्रीय और जातीय संतुलन का रखा ध्यान

छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री पवन साय की सहमति से खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिला इकाई के नए पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। जिले की नई टीम में 6 उपाध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इनमें आनंद सिन्हा, राजेश मेहता, जीवन देवांगन, नीलिमा गोस्वामी, प्रकाश सिंह और जैनेंद्र जैन शामिल हैं। महामंत्री पद पर नवनीत जैन और शशांक ताम्रकार को चुना गया है। अनिल अग्रवाल को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी अनिल अग्रवाल को दी गई है। सहकोषाध्यक्ष पद पर ललित सोनी की नियुक्ति हुई है। मंत्री मंडल में दीना जांघेल, ज्ञान यादव, अरुणा सिंह, जंती साहू, जमुना कुर्रे और हेमलता मंडावी को शामिल किया गया है। विनय देवांगन को प्रवक्ता बनाया गया है। कार्यालय प्रभारी की जिम्मेदारी कृष्णा वर्मा और महावीर जैन को मिली है। यशिर साहू को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। नई टीम के गठन में क्षेत्रीय संतुलन और जातीय प्रतिनिधित्व का विशेष ध्यान रखा गया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के अनुसार, यह टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा और समर्पण की भावना से कार्य करेगी। इससे संगठन की पकड़ क्षेत्र में मजबूत होगी और जनता तक पहुंच प्रभावी होगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *