सिमडेगा जिले में आदि कर्मयोगी अभियान के तहत 292 गांवों के लिए 5 वर्षीय विकास योजना बनाई

भास्कर न्यूज | सिमडेगा जिले के सभी 10 प्रखंडों के 292 आदिवासी बहुल ग्रामों में समग्र विकास सुनिश्चित करने के लिए “आदि कर्मयोगी अभियान” के तहत पांच वर्षीय ग्राम स्तरीय विकास योजना बनाई जा रही है। बुधवार को विभिन्न पंचायतों में बने आदि सेवा केंद्रों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन कर विलेज डेवलपमेंट प्लान तैयार किया गया। प्रत्येक चयनित ग्राम में आदि सेवा केंद्र स्थापित किया गया है। यहां ग्राम सभा के माध्यम से ग्रामीणों ने एकजुट होकर सामाजिक मानचित्र, संसाधन मानचित्र एवं ट्रांजिट वॉक के जरिए योजनाओं का संकलन किया। साथ ही बच्चों द्वारा जागरूकता रैली, स्वयं सहायता समूह की दीदियों द्वारा घर-घर संपर्क अभियान चलाया गया। प्रत्येक ग्राम में विलेज एक्शन प्लान सीएसओ कला मंदिर की सहायता से तैयार किया जा रहा है।ग्राम पंचायतों के मुखिया एवं ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी से आयोजित बैठकों में अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि गांव की समग्र उन्नति तभी संभव है, जब योजनाएं स्थानीय जरूरतों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि तैयार नक्शा आने वाली पीढ़ियों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए होना चाहिए, ताकि सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार जैसी मूलभूत सुविधाएं चरणबद्ध रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।‘आदि कर्मयोगी अभियान’ के तहत सबसे पहले प्राथमिक विकास योजनाएं तैयार की जा रही हैं, जो आगे चलकर ग्रामों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *