कुरडेग | झारखण्ड मुख्यमंत्री मंईयां सम्मान योजना के अंतर्गत सिमडेगा जिले में कुल 886060 लाभुकों को सितम्बर माह की मंईयां सम्मान राशि प्रति लाभुक 2500, रुपए की दर से प्रदान की गई है। इस पर कुल 22 करोड 15 लाख रुपए की राशि लाभुकों के बैंक खाता में आधार आधारित भुगतान प्रणाली के तहत भुगतान सीधे हस्तांतरित करा दी गई। उक्त जानकारी जिला नियोजन पदाधिकारी सह प्रभारी पदाधिकारी सामाजिक सुरक्षा कोषांग आशा मैक्सिमा लकडा द्वारा बताया गया। जिले के विभिन्न दस प्रखंडों में मंईयां स सम्मान योजना के निम्न लाभुकों के खाते में क्रमशः बानो 12205 लाभुक, बांसजोर 3967 लाभूक, बोलबा3568 लाभुक, जलडेगा 8852 लाभुक , केरसई 5264 लाभुक , कोलेबिरा 9587 लाभुक , कुरडेग 6637 लाभुक पाकरटांड़ में 6014 लाभुक, सिमडेगा में 11869 लाभुक , ठेठाईटांगर 14593 लाभुक और नगर परिषद 6050 के खाते में दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व दिया गया । मंईयां सम्मान योजना की राशि प्राप्त कर लाभुकों में काफी उत्साह देखा गया । सिमडेगा | भारतीय जनता पार्टी, सिमडेगा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर सेवा पखवाड़ा अभियान के तहत ठेठईटांगर प्रखंड के मेरोमडेगा में निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य ग्रामीण को निशुल्क चिकित्सा जांच और दवाएं उपलब्ध कराना था। शिविर का उद्घाटन करते हुए पूर्व मंत्री विमला प्रधान ने कहा कि भारत की यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस भाजपा संगठन द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर 17 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। जिसमें अनेक सामाजिक कार्य किये जा रहे हैं। भाजपा संगठन द्वारा समय-समय पर अनेक सामाजिक कार्य किए जाते रहे हैं। इसी क्रम में आज संगठन द्वारा स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया है। जिसमें ग्रामीणों की निःशुल्क स्वास्थ्य जांच कर दवाएं दी गईं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी की सोच है की स्वस्थ जनता ही स्वस्थ भारत का निर्माण करेगी।भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने बताया कि स्वास्थ्य जांच शिविर में 170 लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई और आवयश्कता अनुसार दवा उपलब्ध कराई गई। स्वास्थ्य शिविर के जिला संयोजक अनूप केशरी, सहसंयोजक नरेंद्र बड़ाईक, संजय शर्मा, महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव,श्रद्धानं द बेसरा, अनुप प्रसाद, श्रीलाल साह, मंडल अध्यक्ष सुरजन प्रधान, सज्जन मेहर, पिंकी प्रसाद, शिखा अग्रवाल, सुभाष महतो, अवधेश मेहर, दिलीप मेहर और काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।


