केरसई मंदिर में नवरात्र चतुर्थी पर महाआरती, उमड़ेगा भक्तों का सैलाब

भास्कर न्यूज |केरसई शारदीय नवरात्र के पावन अवसर पर शुक्रवार को वनदुर्गा मंदिर परिसर में भव्य महाआरती का आयोजन किया जाएगा। मां कुष्मांडा की विशेष पूजा-अर्चना के साथ होने वाली इस महाआरती को लेकर समिति जोर-शोर से तैयारी में जुटी हुई है। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि इस अवसर पर जिले भर से हजारों भक्तजन मां की आराधना करने मंदिर पहुंचेंगे। महाआरती में भाग लेकर श्रद्धालु भक्ति और आस्था के सागर में भावविभोर होंगे। कार्यक्रम में भोग वितरण की भी व्यवस्था की गई है, जिसका संचालन ऋषि कुमार केरसई, अंकित रोहित केरसई तथा समिति के अन्य सदस्य करेंगे। तैयारियों में प्रबंधक केसरी सिंह, सहायक प्रबंधक कलिंदर सिंह, हरिराम सिंह, अरुण सिंह, भोंदा सिंह, रुपलाल सिंह, गजेंद्र सिंह, बलराम सिंह, जगरनाथ सिंह, ज़हूरण सिंह एवं ज्योतिषाचार्य संजय मिश्रा सहित समिति की पूरी टीम महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मां वनदुर्गा मंदिर का प्राकृतिक और आध्यात्मिक वातावरण भक्तों को आकर्षित करता है। महाआरती के दौरान परिसर में श्रद्धा और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। भास्कर न्यूज | सिमडेगा गोंडवाना आदिवासी कल्याण एवं विकास मंच के तत्वावधान में चापाबारी गांव में 15वां बुजुर्ग दिवस बालक बालिका हॉकी खेल प्रतियोगिता की भव्य शुरुआत हुई। यह 8 दिवसीय प्रतियोगिता कुरडेग प्रखंड में खेली जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में खिलाड़ी और दर्शक शामिल हो रहे हैं। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि हेठमा पंचायत की मुखिया सुनीता देवी रहीं, जिन्होंने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का विधिवत शुभारंभ किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि खेल केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि एकता, भाईचारा और सामूहिकता का प्रतीक है। आज खेल को एक सफल कैरियर के रूप में भी देखा जा सकता है। प्रतियोगिता का पहला मुकाबला बाघटांड़ और फरसापानी की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें बाघटांड़ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-1 से विजय प्राप्त की और अगले राउंड में प्रवेश किया। इसके अलावा गोंडवाना छात्रावास चंदनगर, आसनबेड़ा, बागडेगा कोनसकेली और बथानटोली की टीमें भी विजयी रहीं। खेल मंत्री भुनेश्वर बेसरा ने जानकारी दी कि यह आयोजन पिछले 15 वर्षों से लगातार हो रहा है, जिसमें अब तक 3500 से अधिक खिलाड़ी भाग ले चुके हैं। उन्होंने गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि रोपनी कुमारी, संगीता कुमारी, रोहित बेसरा, नूतन कुमारी, सबिता कुमारी, पिंकी कुमारी, सीमा कुमारी, पुष्पा कुमारी, पुनीता मांझी और लीलावती कुमारी जैसे कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी इसी प्रतियोगिता के माध्यम से उभरे हैं। आयोजन समिति के सलाहकार कामेश्वर भोय ने बताया कि प्रतियोगिता का फाइनल मैच 1 अक्टूबर को खेला जाएगा। इस दिन विशेष रूप से समाज के बुजुर्गों को सम्मानित किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *