वाराणसी मेमु एक्सप्रेस से 5 किलो गांजा जब्त, युवक गिरफ्तार

झुमरी तिलैया| आरपीएफ की टीम ने बुधवार को ऑपरेशन नारकोस के तहत गाड़ी संख्या 13553 वाराणसी मेमु एक्सप्रेस से एक व्यक्ति को सवा पांच किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान सोनू कुमार (24) सत्यनारायण साह, सा० अमरा तालाब, थाना करवंधिया, जिला रोहतास, बिहार का निवासी के रुप में की गई है। जब्त गांजा की अनुमानित कीमत लगभग 75,000 रुपए है। आरोपी ने बताया कि यह गांजा ओडिशा से लेकर आ रहा था और वह इसे अपने इलाके में खपाने की योजना बना रहा था। आरपीएफ प्रभारी निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि गाड़ी संख्या 13553 वाराणसी मेमु एक्सप्रेस बुधवार दोपहर 12.20 पहुँची थी। सहायक उप निरीक्षक वशिष्ठ नारायण यादव, आरक्षी पूरन चन्द्र मीणा, जितेंद्र कुमार और रामबाबू यादव गश्ती के क्रम में जनरल डिब्बे में पिट्ठू बैग में रखे सामान को संदिग्ध पाते हुए तलाशी ली। जिसके बाद गांजा बरामद किया गया। पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्रवाई के लिए जीआरपी के सुपुर्द किया गया है। कोडरमा|बुधवार को टोबैको कंट्रोल सेल एवं खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, कोडरमा की संयुक्त टीम ने कोटपा एक्ट 2003 एवं कोटपा एक्ट (झारखंड संशोधन) 2021 की विभिन्न धाराओं के अंतर्गत कई प्रतिष्ठानों में छापेमारी की। कई प्रतिष्ठानों में तंबाकू और तंबाकू उत्पाद बिक्री करते हुए पाए गए। कुल 25 प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया, जिनमें से कोटपा एक्ट (झारखंड संशोधन), 2021 की सेक्शन 6a के तहत 5 प्रतिष्ठानों से 1,700 रुपये का जुर्माना वसूला गया और उन्हें यह जानकारी दी गई कि 6ए का साइनेज लगाना अनिवार्य है। प्रतिष्ठानों को यह भी बताया गया कि शिक्षण संस्थान सार्वजनिक कार्यालयों के 100 मीटर के परिधि में किसी भी प्रकार का तंबाकू संबंधित पदार्थ का बिक्री या उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *