सड़क हादसे में पूर्व फौजी की हुई मौत, आरोपी गिरफ्तार

भास्कर न्यूज | लुधियाना डेहलों थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह सड़क हादसे में पूर्व फौजी गुरविंदर सिंह की मौत हो गई। मृतक इस समय सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी कर रहा था। भाई दविंदर सिंह ने बताया कि गुरविंदर रोज की तरह सुबह काम पर गया था। कुछ समय बाद सूचना मिली कि उसे एक गाड़ी ने टक्कर मार दी है। चाचा रणजीत, भाई दविंदर और अन्य परिजन मौके पर पहुंचे तो देखा कि गुरविंदर की मौत हो चुकी थी। पास के कैमरों की जांच में पता चला कि स्कॉर्पियो गाड़ी बरनाला निवासी राजविंदर सिंह चला रहा था। वे आंखों की दवा लेने जा रहे थे। उसी दौरान टक्कर से यह हादसा हुआ। गुरविंदर अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। डेहलों थाने के जांच अधिकारी जरनैल सिंह ने बताया कि आरोपी राजविंदर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *