लुधियाना| लड़कियों के सरकारी कॉलेज में रेड रिबन क्लबों की जिला स्तरीय एडवोकेसी बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 53 कॉलेज और 5 विश्वविद्यालय क्लबों को वर्ष 2025-26 की वार्षिक ग्रांट दी गई। जिला युवा सेवाओं के सहायक निदेशक दविंदर सिंह लोटे ने बताया कि रेड रिबन क्लब नशा, एचआईवी/एड्स, टीबी से बचाव और रक्तदान के प्रति युवाओं और आम लोगों को जागरूक करेंगे। युवाओं को रक्तदान के लिए भी प्रेरित किया जाएगा। बैठक में वर्ष 2025-26 के कार्यों की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि जिले के रेड रिबन क्लब अपने गांवों में नशा विरोधी और एचआईवी/ एड्स जागरूकता अभियान चलाएंगे। पंजाब राज्य एड्स कंट्रोल सोसाइटी के डॉ. सरोज सेठी और डॉ. कुलदीप सिंह बेदी ने एचआईवी/ एड्स के लक्षण और टेस्टिंग केंद्रों की जानकारी दी। बैठक में 53 कॉलेजों व 5 विश्वविद्यालयों के नोडल इंचार्ज, नोडल अफसर और स्वयंसेवक शामिल रहे। सुखमनप्रीत कौर, गगनदीप कौर, मनिषा, श्वेता थापा, प्रो. रामदीन, रेखा भनोट, कमलजीत कौर और प्रगट सिंह गरचा भी मौजूद रहे।


