लुधियाना में शॉर्ट-सर्किट से हादसा:होजरी कारोबारी की कोठी में आग, दादी–पोते की मौत

लुधियाना के भारत नगर में बुधवार सुबह होजरी कारोबारी परिवार की तीन मंजिला कोठी में भीषण आग लग गई। हादसे में परिवार की बुजुर्ग महिला और उसका पोता धुएं में फंसकर जान गंवा बैठे। बाकी 7 लोग बाहर निकल गए। कोठी के ग्राउंड फ्लोर पर धागे का गोदाम बना था। सुबह 7:38 बजे से ही वहां पर आग का धुआं निकल रहा था। फिर जब 8 बजे पड़ोसियों ने धुआं निकलता देखा तो शोर मचाकर परिवार को नींद से उठाया। उस वक्त घर के भीतर रजत चोपड़ा, उनकी प|ी ममता, भाई राजन चोपड़ा, उनकी प|ी रितू, मां सुधा चोपड़ा और राजन का बेटा गर्व व रजत के दो बच्चे मौजूद थे। बीमारी के कारण चलने में असमर्थ पीड़ित सुधा चोपड़ा (77) और 16 वर्षीय गर्व कमरे में फंस गए। दम घुटने से दोनों की मौत हो गई। फायर ब्रिगेड की 25 गाड़ियां ने करीब 4 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। जांच में शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *