पलामू के कॉलेज परिसर में मिले दो हिमालयन उल्लू:वन विभाग ने किया रेस्क्यू, पलामू टाइगर रिजर्व को सौंपा जाएगा

पलामू के एक कॉलेज में मंगलवार को हिमालयन उल्लू मिला। पांकी प्रखंड स्थित डंडार के मजदूर, किसानों और शिक्षकों ने कॉलेज परिसर में अलग तरह का उल्लू देख वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की ओर से कुंदरी वनक्षेत्र पदाधिकारी महेंद्र प्रसाद और वनरक्षी दीनानाथ शर्मा मौके पर पहुंचे। उन्होंने दो उल्लू का रेस्क्यू किया। उल्लू को पलामू टाइगर रिजर्व को सौंपा जाएगा। कॉलेज पहुंचे शिक्षकों ने कैंपस के अंदर दो उल्लू को उड़ते हुए देखा। इस पक्षी को लोग पहचान नहीं पाए। इसकी सूचना पर वन विभाग के दो कर्मी मौके पर पहुंचे और कॉलेज के शिक्षकों के साथ मिलकर उल्लू का रेस्क्यू किया। वन कर्मियों ने कहा कि उन्होंने पहली बार इस तरह का उल्लू पलामू जिले में देखा है। स्थानीय और बाहरी उल्लू की शारीरिक बनावट अलग-अलग है। संभावना है कि दोनों उल्लू भटक कर इधर आ गए होंगे। उनकी शारीरिक संरचना से पता चलता है कि दोनों ठंडे प्रदेश में पाए जाने वाले उल्लू हैं। इनके हिमालयन उल्लू होने की पूरी संभावना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *