बेनूर | ग्राम पंचायत बेनूर के आश्रित कोटवार पारा में प्रतिवर्ष की भाति इस वर्ष भी नवयुवक दुर्गोत्सव समिति द्वारा मां दुर्गा की प्रतिमा स्थापित की गई है। दुर्गोत्सव के पहले दिन से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पूजा-अर्चना करने पंडाल मे पहुंचे एवं बस स्टैंड के समीप दंतेश्वरी मंदिर, शीतला माता मंदिर और थाना से कुछ ही दूरी पर मौजूद मंदिर में ग्रामीणों द्वारा कलश की स्थापना की गई है।


