11 केंद्रों में रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी हुई

नारायणपुर | मानस प्रचार समिति द्वारा जिले के 11 परीक्षा केंद्रों में रामचरित मानस प्रश्नोत्तरी परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए 987 अभ्यार्थियों ने पंजीकरण कराया, जिसमें 881 अभ्यर्थियों ने परीक्षा केंद्र में उपस्थित होकर परीक्षा दिलाई। तीन वर्गों में परीक्षा का आयोजन किया गया। तीनों वर्गों की प्रश्न पुस्तिका अलग-अलग थी। इसमें विद्यार्थी की पहली वर्ग कक्षा 3 से 8, दूसरा विद्यार्थी वर्ग कक्षा 9 से 12 एवं तीसरा नागरिक वर्ग महाविद्यालय छात्र और सामान्य नागरिकों परीक्षा में भाग लिया। रामचरितमानस प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का उद्देश्य घर-घर, जन-जन में रामचरितमानस की स्थापना करना, राष्ट्र एवं धर्म की रक्षा करना, सुंदर भावना को लेकर हृदय में स्थापित करना है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *