फाजिल्का में एक व्यक्ति के साथ उसकी पहली पत्नी ने मारपीट कर उसे घायल कर दिया l इसके बाद घायल व्यक्ति सरकारी को अस्पताल में भर्ती किया गया l घायल गुरबचन सिंह ने बताया कि वह गांव मुहार खीवा मनसा का रहने वाला है l उसने बताया कि 7 साल पहले वह अपनी पत्नी को छोड़ चुका है l जबकि 3 साल पहले उसने दूसरी महिला के साथ शादी की थी l उसने आरोप लगाए कि बस इसी के चलते उसकी पहली पत्नी बच्चों सहित उनके घर आई और उससे मारपीट की l गुरबचन सिंह ने कहा कि वह मेहनत मजदूरी करता है और अपने गांव में घर में ही रह रहा है l उसका आरोप है कि पहली पत्नी ने लोहे के सरिए से उसे पीटा है l पहले उसके साथ मारपीट की गई और जब उसकी दूसरी पत्नी को पीटा गया तो वह पीछे हो गई l डॉक्टरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


