शिक्षकों को समयमान वेतनमान और एरियर्स नहीं मिलने से बढ़ गई परेशानी

भास्कर न्यूज | संगम प्रदेश संयुक्त शिक्षक संघ ब्लॉक कोयलीबेड़ा की बैठक शिक्षक सदन पखांजूर में हुई। बैठक में शिक्षकों की लंबित समस्याओं पर चर्चा की गई। शिक्षकों ने बताया जिला पंचायत के आदेश के बावजूद शिक्षक एलबी संवर्ग के एनएसडीएल शेष राशि खातों में जमा नहीं की गई है। इसके अलावा पंचायत सेवाकाल का रुका हुआ वेतन भुगतान नहीं किया गया है। सात वर्ष सेवा पूरी करने के बावजूद कई शिक्षकों को समयमान वेतनमान और एरियर्स नहीं मिले हैं। संविलियन के बाद भी जीपीएफ पासबुक संधारित नहीं हो रही है और परामर्शदात्री समिति की बैठक नहीं बुलाई जा रही है। बैठक में कहा गया कि क्रमोन्नति वेतनमान के प्रकरण पर हाईकोर्ट में दायर याचिका, सेवा पुस्तिका सत्यापन और द्वितीय सेवा संधारण जैसे मुद्दों पर प्रशासन की लापरवाही बरकरार है। संघ के जिला उपाध्यक्ष अशोक मृधा और ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र नेताम ने कहा संगठन एक बार फिर बीईओ को ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग करेगा। यदि तय समय में कार्रवाई नहीं हुई तो बीईओ कार्यालय का घेराव और आंदोलन किया जाएगा। बैठक में जिला उपाध्यक्ष अशोक मृधा, ब्लॉक अध्यक्ष हरिश्चंद्र नेताम, असित मंडल, रूपदेव नेगी, विकास मंडल, सोनवती सिन्हा, हेमलता बघेल, दिनेश विश्वास, जयंत दास, रूप सिंह पोटाई, फरसू राम दर्रो, सुजन बाढ़ई, तारक नाथ डे, रंजीत सरकार, बृजलाल व अन्य रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *