सरपंच संघ के अध्यक्ष बने दुष्यंत सिंह

देवरी-चांपा| जनपद पंचायत बम्हनीडीह के सरपंच संघ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ। इसमें दुष्यंत सिंह चंदेल (सरपंच हथनेवरा) को अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मनीराम साहू (सरपंच मौहाडीह) और मनोज (सरपंच बनडभरा) का चयन हुआ। सचिव पद की जिम्मेदारी विष्णु बालेश्वर चंद्रा (सरपंच कपिसदा) को दी। प्यारेलाल सूर्यवंशी (सरपंच खमहिया) और सुलोचना कर्ष (सरपंच पचोरी) सहसचिव मनोनीत हुए। संजय साहू (सरपंच सोनियापाठ) को कोषाध्यक्ष बनाया। पीताम्बर पांडेय (सरपंच सरहर) और बटदेव उरांव (सरपंच चोरिया) को प्रवक्ता नियुक्त किया। कार्यकारिणी सदस्य के रूप में सीमा बैरागी (सरपंच पूछेली), पीली बाई (सरपंच बिर्रा), मेलाराम चौहान (सरपंच बसंतपुर), श्याम बाबू (सरपंच परसापाली), ईश्वरी बाई कश्यप (सरपंच सेमरिया), करमैतीन बाई (सरपंच नकटिडीह), रामेश्वरी जायसवाल (सरपंच पोड़ीशंकर) और रेवती डनसेना (सरपंच करनौंद) को शामिल किया है। नई कार्यकारिणी के गठन से क्षेत्र के विकास कार्यों और पंचायत स्तर की समस्याओं का समाधान करने में सरपंच संघ अब और सक्रिय भूमिका निभाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *