भास्कर न्यूज | जांजगीर जिले में जुआ-सट्टा के खिलाफ जारी अभियान के तहत थाना बलौदा और चौकी पंतोरा पुलिस ने संयुक्त रूप से बलौदा क्षेत्र के छाता जंगल में छापामारी की। पुलिस ने जंगल के अंदर झाड़ियों की आड़ में मोटरसाइकिलें खड़ी पाईं। पुलिस ने छापा मारा, तो जुआ खेल रहे लोग मौके से फरार हो गए। छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस ने 17 मोटरसाइकिलें जब्त कीं। एसपी विजय कुमार पाण्डेय ने बताया कि जिले में जुआ और सट्टा बंद करवाने के लिए लगातार निगरानी बढ़ाई गई है। आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।


