जांजगीर| सीबीएससी की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी गई है। यह परीक्षाएं 17 फरवरी से लेकर 15 जुलाई 2026 तक होंगी। बोर्ड के मुताबिक 2026 की परीक्षाओं में लगभग 45 लाख छात्र-छात्राएं शामिल होंगे। यह परीक्षाएं 204 विषयों के लिए भारत और 26 विदेशी देशों के परीक्षा केंद्रों में आयोजित कराई जाएगी। बोर्ड के अनुसार यह टेंटेटिव डेटशीट है। 10वीं और 12वीं बोर्ड की फाइनल डेटशीट छात्र को अंतिम सूची मिलने के बाद जारी की जाएगी। फरवरी से जुलाई के बीच होंगी यह परीक्षाएं: सीबीएसई की ओर से 10वीं-12वीं बोर्ड की परीक्षा की टेंटेटिव डेटशीट जारी कर दी है। ऐसे में 17 फरवरी से लेकर 15 जुलाई के बीच सीबीएसई की ओर से परीक्षाएं आयोजित कराई जाएंगी।


