कचंदा | जांजगीर चांपा जिले के नवागढ़ ब्लाक की ग्राम पंचायत कचंदा(सलखन) जय भवानी दुर्गा समिति की ओर से कलश यात्रा निकाली गई। इसमें गांव की युवती महिलाएं शामिल हुईं। साथ ही गांव के लोग उपस्थित रहे। ज्ञात हो कि 22 अक्टूबर से मां दुर्गा का स्थापना होगी, जो 9 दिन भक्तों के बीच रहेगी और भक्त मां के भक्ति,व पूजा पाठ कर मंगल कुशल का कामना करेंगी।


