मुडागांव क्षेत्र में अंधड़ से रोड पर पेड़ गिरा

मुड़ागांव (कोरासी)| मुड़ागांव क्षेत्र में अनवरत झमाझम बारिश हो रहा है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है,लोग घर से बाहर नहीं निकल रहें हैं नदी नाले उफान पर है इस वर्ष अषाढ़ सावन में जितना बारिश नहीं हुई है उससे ज्यादा क्वांर महिने के नवरात्र के दुसरे दिन के रात्रि से अनवरत बारिश हो रहा है। जिससे आवागमन अवरुद्ध हो गया है। सड़कों पर पेड़ गिर जाने से घंटो आवागमन में अवरुद्ध हो गया था।मड़ेली से छुरा मार्ग पर लगातार वर्षा होने के कारण बबूल का वृक्ष गिर गया था जहां वाहनों की लगी कतारें लगी रहीं। बबूल के वृक्ष सड़क के बीचोंबीच गिर जाने से आवागमन पुरा बाधित हो गया था जिसको ग्रामीणों द्वारा कांट कर हटाया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *