हतबंध| 23 सितंबर को पूरे देश भर में दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया उसी तारतम्य में आयुष ग्राम हथबंद के आयुर्वेदिक अस्पताल में डाक्टर नम्रता सिंघानिया के नेतृत्व में भगवान धनवंतरी की पूजा के साथ दसवां आयुर्वेद दिवस मनाया गया। इस मौके पर डॉ नम्रता सिंघानिया के द्वारा लोगों को अपनी बीमारियों का इलाज निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं से करने की अपील की तथा उपस्थित सदस्यों को निःशुल्क आयुर्वेदिक दवाओं का वितरण किया गया तत्पश्चात अस्पताल के सहायक फार्मासिस्ट घनश्याम गायकवाड़,एवं गोविंद पैकरा द्वारा लोगों को काढ़ा का वितरण किया गया। कार्यक्रम में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हथबंद के प्राचार्य सी के नायक,भूतपूर्व सरपंच विद्या वर्मा,योग क्लब अध्यक्ष, योग शिक्षक योगेश कुमार त्रिवेदी,सहायक चिकित्सक प्राची चंद्रा,आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उमा दुबे, कादम्बनी शुक्ला,सुरेखा चतुरे रेवती सैन,प्रेमलता निषाद आदि उपस्थित रहे।


