सिनोधा| ग्राम पंचायत जरौद में प्रति वर्ष की भांति इस साल भी गांव के राममंडली स्थल पर दस दिनों का श्रीराम की चरित्र का चित्रण लीला के रूप में आदर्श रामलीला मंडली द्वारा आयोजित किया जा रहा है। जिसमें ग्राम के सभी लोगों का सहयोग रहता है। रामलीला में रावण का पाठ करने वाले नीरज ध्रुव, संचालक व अध्यक्ष विश्वनाथ जायसवाल, व्यास मैनेजर भानुप्रताप ध्रुव ने बताया की हमारे यहां रामलीला का इतिहास को देखे तो यहां करोना काल को छोड़कर लगातार रामलीला का आयोजन पिछले चार दशकों से निरंतर चला आ रहा है। इसकी रचनाकार स्व.निलकंठ महाराज के द्वारा सन् 1979 में रखा गया था। उस समय टीवी, मोबाईल, जैसे मनोरंजन के साधन नहीं थे।


