निगम ​वर्कशॉप के पास कचरा फेंकने से निराश हुए मुलजिम

भास्कर न्यूज | जालंधर लम्मा पिंड चौक स्थित निगम की वर्कशॉप के नजदीक निजी पार्किंग में ट्रॉली से कचरा गिराया जा रहा था। मौके पर वर्कशॉप के मुलजिमों ने ट्रॉली को पकड़ लिया। यूनियन प्रधान शम्मी लूथर ने बताया कि प्राइवेट पार्किंग में ट्रॉली से कचरा फेंका जा रहा था। इस वजह से वर्कशॉप में कचरे की बदबू के कारण बैठना भी मुश्किल हो जाता है। मौके पर मुलजिमों ने अधिकारियों से फोन से संपर्क किया और तुरंत टीम को आने के लिए बोला, लेकिन दोपहर तक भी कोई नहीं पहुंचा। मुलजिमों ने कहा कि अगर निगम के अधिकारी अपने ही कर्मचारियों की बात नहीं सुनेंगे, तो जनता का क्या होगा। पार्किंग में फेंके जा रहे पशुओं के अवशेष से बदबू आ रही थी। यहां पर एक गहरा गड्ढा खोदा गया था और कचरा गिराया जा रहा था। अगर पार्किंग मालिक के खिलाफ कार्रवाई नहीं की जाएगी, तो यूनियन आगे की रणनीति तय करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *