भास्कर न्यूज | जालंधर एपीजे इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड इंजीनियरिंग टेक्निकल कैंपस ने अध्यक्षा सुषमा पॉल बर्लिया के संरक्षण में बाढ़ राहत कार्यों में सहयोग देने के नेक उद्देश्य से बाढ़ प्रभावित क्षेत्र के लिए राहत सामग्री भेजी गई। एपीजे एजुकेशन की संयुक्त सचिव डॉ. नेहा बर्लिया ने बताया कि राहत सामग्री में फॉगिंग मशीनें, दवाइयां, जल्दी खराब न होने वाले खाद्य पदार्थ, आवश्यक किराने का सामान, पानी की बोतलें, मच्छर भगाने वाले स्प्रे, तिरपाल, कंबल, कपड़े और शामिल है। निदेशक डॉ. राजेश बग्गा ने कहा कि संस्थान के एनएसएस स्वयंसेवकों, संकाय, कर्मचारियों और छात्रों ने इस मानवीय कार्य में बड़े पैमाने पर योगदान दिया।


