त्योहारी सीजन में सिटी में रहेगी सफाई व्यवस्था : सन्नी सहोता

भास्कर न्यूज | जालंधर नगर निगम की संयुक्त यूनियनों ने सफाई मजदूर फेडरेशन पंजाब के कार्यालय में जनरल सेक्रेटरी सन्नी सहोता की अध्यक्षता में मीटिंग की। मीटिंग में सन्नी सहोता ने कहा कि कुछ यूनियन के प्रधान निजी स्वार्थ के लिए सफाई व्यवस्था को प्रभावित करते हैं। यह गलत है। हमारी नगर निगम की संयुक्त यूनियन त्योहारी सीजन में शहर की सफाई व्यवस्था में कमी नहीं आने देगी। सभी शहरवासियों को साफ सुथरे माहौल में अपने त्योहार मनाने का हक है। इसके लिए यूनियन सदस्य तन -मन से अपनी ड्यूटी निभाएंगे। यहां पवन अग्निहोत्री, पवन बाबा, गौरव गिल, अनिल सभ्रवाल, गुरबिंदर सिंह बिट्टू, हरजीत बोब्बी, विक्की सहोता, सन्नी सेठी, अमर कल्याण, करण थापर मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *