लायंस क्लब जालंधर ने पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा में दी खाद्य सामग्री

भास्कर न्यूज | जालंधर लायंस क्लब जालंधर ने सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए फूड फार हंगर अभियान के तहत बुधवार को सीनियर वाइस प्रधान अश्विनी मल्होत्रा व सेक्रेटरी परमजीत सैनी की अगुवाई में पिंगलवाड़ा मखदूमपुरा ब्रांच में फल, स्वीट्स बांटे गए। पूर्व प्रधान मनीष चोपड़ा ने कहा कि हर इंसान को दीन दुखियों की मदद करनी चाहिए। प्रधान प्रभजोत सिंह सिद्धू ने कहा कि क्लब को इस प्रोजेक्ट में खुशपाल सिंह ने योगदान दिया। यहां सचिव परमजीत सिंह सैनी, जॉइंट सेक्रेटरी जगन नाथ सैनी, एके बहल, मोहित सलूजा, गुरदीप सिंह ठुकराल, खुशपाल सिंह, इंजी. गुरदीप सिंह, रमेश कुमार कश्यप, जसवंत सिंह मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *