अर्बन स्टेट फेस-1 में क्षतिग्रस्त सड़कों पर पैच वर्क शुरू

भास्कर न्यूज | जालंधर अर्बन स्टेट फेज-1 में मकान नंबर-1 से 5 के सामने गड्ढे से लोग परेशान थे। बारिश होने से लुक-बजरी की सड़कें उखड़ने से वाहनों के आने-जाने में मुसीबत बनी थी। अर्बन स्टेट के लोगों ने निगम में अधिकारियों को समस्या से अवगत कराया। साथ ही क्षतिग्रस्त सड़कें पर पेच वर्क कराने की मांग की। इसके लिए लोग मेयर वनीत धीर और कौंसलर सत्या देवी से मिले। इसके बाद बुधवार को निगम ने सड़कों पर पैच वर्क का काम शुरू कराया। स्थानीय निवासी हरविंदर सिंह चुघ, प्रोफेसर अग्रवाल और रमन मुंजाल ने पैच वर्क का काम शुरू होने पर राहत की सांस ली।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *