पीएफ अपर केंद्रीय कमिश्नर देवी तालाब मंदिर में हुए नतमस्तक

भास्कर न्यूज | जालंधर नवरात्रों के पावन अवसर पर कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के अपर केंद्रीय कमिश्नर राजीव बिष्ट सिद्ध शक्तिपीठ श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए और मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उनके साथ रीजनल कमिश्नर रीना मंडल, रीजनल कमिश्नर अमित सिंगला, रीजनल कमिश्नर रितेश सैनी, ईओ अरविंद भारती, ईओ गौरव पाल, डीपीए पंकज सरपाल, ईओ दीपक कुमार, एएसओ गुरदीप सिंह और राजू शर्मा भी मां के पावन चरणों में उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने मां के चरणों में शीश झुकाकर समाज और देश की तरक्की के लिए प्रार्थना की। राजीव बिष्ट ने कहा कि श्री देवी तालाब मंदिर में आकर मन और आत्मा को शांति और सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *