नाबालिगा से शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने पर केस

अमृतसर | थाना लोपोके की पुलिस ने गुरप्रीत सिंह निवासी हरिके कलां जिला मुक्तसर के खिलाफ नाबालिगा को शादी का झांसा देकर उसके साथ रेप करने का मामला दर्ज किया है। आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। पुलिस को दी शिकायत में 17 वर्षीय पीड़िता ने बताया कि 27 जून को उक्त आरोपी के कहने पर बस अड्डे अमृतसर मिलने के लिए चली गई थी, जहां उसे बस अड्डे पर गुरप्रीत सिंह मिला। वह उसे शादी का झांसा देकर अपने गांव हरिके कलां जिला मुक्तसर ले गया। जहां उसने उसे अपने घर में रखा और वहां उसकी मर्जी के बिना उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब वह इससे इंकार करती तो वह उसके साथ मारपीट करता था। वह िकसी तरह से उसके चंगुल से भाग निकली और वह अपने मां-बाप के पास गांव आ गई, जहां उसने अपनी मां को सारी बात बताई। वह शर्म के कारण चुप रहे, लेकिन बाद में हौसला करते हुए उन्होंेने पुलिस को इसकी शिकायत की, जिसके पश्चात पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *