डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में रक्तदान शिविर 27 सितंबर को

अमृतसर | डीएवी इंटरनेशनल स्कूल में प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता की अध्यक्षता में इकनूर सेवा ट्रस्ट के सौजन्य से 27 सितंबर को सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक स्कूल परिसर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने कहा कि रक्तदान महादान है। एक व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान कई जरूरतमंद लोगों की जान बचा सकता है। शरीर में रक्त निर्माण की प्रक्रिया निरन्तर चलती रहती है। रक्तदान करने वाले व्यक्ति का शरीर बहुत जल्दी ही उस कमी को पूरा कर लेता है, इसलिए एक स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करने में कभी संकोच नहीं करना चाहिए। प्रिंसीपल डॉ. अंजना गुप्ता ने शहरवासियों से अपील की है कि रक्तदान के महायज्ञ में अपना योगदान अवश्य दें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *