अमृतसर | विधायक कुलदीप सिंह धालीवाल ने कहा कि बाढ़ पीड़ितों के लिए 20 हजार करोड़ रुपए का विशेष राहत पैकेज देने की बजाय केंद्र सरकार सियासी रोटियां सेंक रही है। राहत पैकेज जारी करने की बजाय मान 12 हजार करोड़ रुपए एसडीआरएफ फंड की आड़ में बाढ़ पीड़ितों की लाशों, बर्बाद फसलों, उजड़े घरों, बह गए पशुओं और तहस-नहस सरकारी ढांचे को अनदेखा किया जा रहा। राहत कार्यों से ध्यान भटकाने वाली कांग्रेस, भाजपा, अकाली दल आदि विरोधी पार्टियों का बाढ़ पीड़ित विरोधी चेहरा जल्द ही बेनकाब होगा। प्राकृतिक आपदा बाढ़ पर 26 से 29 सितंबर तक सीएम मान सरकार द्वारा बुलाई गई विधानसभा की विशेष बैठक में गहन चर्चा हो सकती है। विधायक ने रमदास में ऐतिहासिक गुरुद्वारा ब्रह्म ज्ञानी समाध बाबा बुढ़ा साहिब मार्ग की सफाई करवाई। वार्ड नं.4 में बाढ़ प्रभावितों को योग और सेवा परिवार, 30-30 फोल्डिंग बेड, कंबल, टॉर्च व अन्य जरूरी सामान दिए गए। कृषि विश्वविद्यालय लुधियाना द्वारा प्रमाणित गेहूं के बीज को सरकारी स्तर पर समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से किसानों को उपलब्ध करवाने की योजना बनाई जा रही है। विश्वविद्यालय द्वारा बाढ़ प्रभावित किसानों का सर्वे किया जा रहा है, ताकि समय पर रबी की फसलों और सब्जियों के बीज उपलब्ध कराए जा सकें।


