44 वीर नारियां सम्मानित, 12 डिफेंस पेंशनर्स को 1.66 करोड़ का चेक

रांची में दीपाटोली कैंट में आयोजित 212वें स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम में रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सेठ ने स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम जो रक्षा लेखा विभाग की पहल है, को सराहा। कहा कि डिफेंस पेंशनर्स को उनकी पेंशन से संबंधित शिकायत, जीवन प्रमाण पत्र प्राप्त करने व पारिवारिक पेंशन में काफी मदद मिल रही है। उन्होंने 44 वीर नारियों को सम्मानित किया। साथ ही इस देश के लिए अदम्य साहस और परिक्रम योगदान देने वाले वीर डिफेंस पेंशनरों को भी सम्मानित किया। कुल 12 डिफेंस पेंशनर्स को 1.66 करोड़ का चेक वितरण किया गया। जमशेदपुर और गुमला के डिफेंस पेंशनर्स की मांग को स्वीकार करते हुए जमशेदपुर और गुमला में स्पर्श सेंटर खोलने का सुझाव रक्षा लेखा महानियंत्रक को दिया। इससे कुल 15000 डिफेंस पेंशनर्स को स्पर्श के काम में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में 800 डिफेंस पेंशनर्स ने हिस्सा लिया। स्पर्श आउटरीच प्रोग्राम में 449 के करीब शिकायत रजिस्टर्ड किए गए। इसमें 350 केस का त्वरित निपटारा किया गया। 212वें स्पर्श आउटरीच कार्यक्रम

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *