जहां बड़े पंडाल, उस रोड पर 27 से शाम 4 बजे से वाहनों की नो एंट्री

सुजाता चौक से निजी वाहन सैनिक मार्केट-जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स तक ही आ सकेंगे।
दुर्गा पूजा का त्योहार 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक मनाया जाएगा। इसे लेकर रांची शहर में यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। 27 सितंबर से 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन प्रात: 8 से दूसरे दिन प्रात: 4 बजे तक शहरी क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। भारी वाहनों के लिए लॉ यूनिवर्सिटी के पास, बोड़ेया रिंग रोड के पास, बीआईटी रिंग रोड के पास, खेलगांव से कोकर मार्ग पर, दुर्गा सोरेन चौक से कांटाटोली मार्ग, दुर्गा सोरेन चौक से मकचुंद टोली मार्ग, रामपुर के पास, खरसीदाग के पास, ब्रिजफोर्ड के पास, सतरंजी स्कूल के पास, बिरसा चौक के पास और शहीद मैदान के पास ड्रॉप गेट लगाए जाएंगे। वहीं शहर में भी कचहरी चौक से शहीद चौक, अलबर्ट एक्का चौक से सुजाता चौक की ओर सभी प्रकार के निजी वाहन, ऑटो, ई-रिक्शा और छोटे मालवाहक वाहनों का परिचालन प्रतिदिन शाम 4 बजे से लेकर दूसरे दिन प्रात: 4 बजे तक वर्जित रहेगा। सुजाता चौक की ओर से मेन रोड में आने वाले सभी निजी वाहन सैनिक मार्केट-जीईएल चर्च कॉम्पलेक्स तक ही आ सकेंगे। लालपुर से कोकर मार्ग रहेगा वन वे
कांके रोड से कचहरी की ओर आने वाली छोटी गाड़ियां जाकिर हुसैन पार्क, रेडियम रोड होकर कचहरी तक, लालपुर चौक से कचहरी चौक आने वाली छोटी गाड़ियां जेपीएससी कार्यालय तक, बरियातू रोड से अलबर्ट एक्का चौक की ओर जाने वाली छोटी गाड़ियां लाइन टैंक रोड स्थित रामगढ़ ट्रेकर स्टैंड तक ही आ सकेंगी। लालपुर से कोकर जाने वाला मार्ग वन वे रहेगा। सिर्फ लालपुर से कोकर की ओर वाहन जाएंगे। आवश्यक सामग्री की गाड़ियां सुबह 4 से 8 बजे तक चलेंगी
शाम 4 बजे से अगले दिन सुबह 4 बजे तक न्यू मार्केट चौक से किशोरगंज चौक तक छोटे वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा। कांके रोड से आने वाली गाड़ियां राम मंदिर, रणधीर वर्मा चौक, करमटोली से बूटी मोड़ होते हुए कांटाटोली या जमशेदपुर की ओर जा सकती हैं। शहरी क्षेत्र में आवश्यक सामग्री लाने वाली गाड़ियां सुबह 4 बजे से 8 बजे के बीच ही आ-जा सकेंगी। रातू से आने वाली गाड़ियां पहाड़ी मंदिर रोड होकर आ सकेंगी
पिस्का मोड़ से न्यू मार्केट रातू रोड की ओर आने वाली सभी छोटी गाड़ियों का परिचालन शाम 4 बजे से सुबह 4 बजे तक मीनाक्षी सिनेमा मोड़ से पहाड़ी मंदिर होते हुए किशोरगंज चौक और वहां से हरमू चौक की ओर होगा। हरमू की ओर से किशोरगंज होकर रातू रोड की ओर आने वाले चार पहिया वाहनों का परिचालन किशोरगंज चौक तक ही होगा। इस ओर से आने वाले ऐसे सभी दो पहिया वाहन किशोरगंज से आगे पहाड़ी मंदिर मोड़ से मीनाक्षी सिनेमा मोड़ व रातू रोड होकर पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे। हरमू बाइपास रोड की ओर से पिस्का मोड़ की ओर जाने वाले छोटे चार पहिया वाहन भाजपा प्रदेश कार्यालय के पास से पीपरटोली होकर कटहल मोड़, हेहल अंचल होते हुए पिस्का मोड़ की ओर जाएंगे। डंगराटोली से सर्जना चौक की ओर आने वाली गाड़ियां मिशन चौक तक ही आएंगी कचहरी से सैनिक मार्केट तक सिर्फ पैदल जा सकेंगे सैनिक मार्केट, जीईएल चर्च काम्पलेक्स जिला स्कूल, बाल कृष्णा स्कूल कैंपस मिशन चौक के पास, संत जॉन्स स्कूल के सामने रेलवे भर्ती बोर्ड कार्यालय से चुटिया थाना मोड़ तक सड़क के दोनों ओर साधु मैदान, बिजली आफिस कोकर आरएलएसवाई कॉलेज कैंपस कोकर न्यू मार्केट ऑटो स्टैंड रातू रोड बड़ा तालाब के पास जायसवाल पेट्रोल पंप के सामने नागाबाबा खटाल, जाकिर हुसैन पार्क के पास मुक्तिधाम से किशोरगंज तक सड़क किनारे हरमू मैदान के पास बरियातू मैदान के पास कैंब्रियन स्कूल के आगे शहीद मैदान योगदा सत्संग मठ मैदान चुटिया संत जॉन्स स्कूल मैदान बहु बाजार संत जेवियर्स कॉलेज परिसर पुराना जेल के पास अटल वेंडर मार्केट के पास जयपाल सिंह स्टेडियम के पास यहां वाहन पार्क कर सकेंगे वनवे लालजी हीरजी रोड एसएन गांगुली रोड विशाल मेगा मार्ट रोड टैक्सी स्टैंड रोड मलाह टोली रोड सेवई गली वेद टेक्सटाइल गली बूटी मोड चडरी रोड रेडियम चौक रोड पार्किंग पार्किंग पार्किंग पार्किंग संत जेविर पार्किंग संत जॉन पार्किंग गांधी चौक बकरी बाजार रामलला दुर्गापूजा पार्किंग जयपाल सिंह पार्किंग हरमू चौक पूजा पंडाल गाड़ीखाना चौक राजभवन मोड़ न्यू मार्केट चौक गौशाला कटिंग शनि मं​दिर चौक हरमू मैदान पार्किंग किशारी यादव चौक ऑटो स्टैंड पार्किंग राजस्थान मित्र मंडल दुर्गापूजा समिति सेवा सदन वीआईपी लेन वेंडर पार्किंग अटल वेंडर पार्किंग आरयू पार्किंग डंगराटोली चौक लालपुर चौक सर्जना चौक फिरायालाल चौक पार्किंग पार्किंग खेलगांव चौक कोकर चौक कांटाटोली चौक बहू बाजार चौक चुटिया पुलिस स्टेशन वूल हाउस रेलवे स्टेशन मुंडा चौक रतन पीपी रियाडा कटिंग सुजाता चौक पीपी कंपाउंड अंजुमन प्लाजा बंद बंद बंद बंद रास्ता बंद रास्ता बंद रास्ता बंद बंद डेली मार्केट गली काली मंदिर चौक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *