जालंधर| एकलव्य स्कूल में बुधवार को विश्व पंजाबी दिवस मनाया गया। छात्रों ने इस मौके पर गिद्दा, भांगड़ा, लोकगीत, कविता पाठ, निबंध लेखन, नारा लेखन, पोस्टर डिजाइन, पंजाबी में कहानी सुनाना और सुलेख सहित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में हिस्सा लिया। प्रबंध निदेशक सीमा हांडा ने पहचान और विरासत के प्रतीक के रूप में पंजाबी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला और छात्रों से दैनिक जीवन में इसे संरक्षित और बढ़ावा देने का आग्रह किया। प्रधानाचार्या कोमल शर्मा ने अपनी भाषा का उत्सव मनाने पर जोर दिया। विभिन्न गतिविधियों में भाग लेते हुए प्रतिभागी।


