भास्कर न्यूज | जालंधर सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड में राष्ट्रीय नेत्र चिकित्सालय के सहयोग से निःशुल्क नेत्र जांच शिविर आयोजित किया। इस मौके पर डॉ. अमृतपाल कौर ने शिविर का उद्घाटन किया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. रोहन शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम का उद्देश्य नेत्र स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना और छात्रों, कर्मचारियों और स्थानीय समुदाय के लिए निःशुल्क नेत्र परीक्षण प्रदान करना था। विशेषज्ञों ने उपस्थित लोगों के नेत्र स्वास्थ्य का मूल्यांकन किया और इस पहल की प्रबंधन द्वारा सराहना की गई।


