हिंदी पखवाड़े पर निबंध प्रतियोगिता करवाई, अभिषेक का पहला स्थान

जालंधर| मेहर चंद पॉलीटेक्निक कॉलेज में दयानंद चेतना मंच की ओर से बुधवार को हिंदी पखवाड़ा मनाया गया। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को राजभाषा हिंदी के उपयोग की सरलता और उसके लाभ के बारे में अवगत कराया गया। इस दौरान हिंदी के उपयोग के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए कुछ प्रतियोगिताएं भी आयोजित हुईं। निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मैकेनिकल तृतीय वर्ष के अभिषेक यादव और द्वितीय स्थान पर संयुक्त रूप से कम्प्यूटर प्रथम वर्ष की परिणीता और मैकेनिकल प्रथम वर्ष के रवि किशन रहे। हिंदी में अंक गणना लिखने और बोलने की प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर अभिषेक और द्वितीय स्थान पर वैष्णवी रहीं। इस मौके पर दयानन्द चेतना मंच के अध्यक्ष प्रभु दयाल, ऋचा अरोड़ा, प्रीत कंवल, मनीष सचदेवा, सुधांशु नागपाल, प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *