प्रकाशोत्सव की तैयारियों को लेकर की बैठक

जालंधर| भगवान वाल्मीकि जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में सिटी वाल्मीकि सभा के सदस्य बुधवार को डीसी दफ्तर में डीसी डॉ. हिमांशु अग्रवाल से मिलने पहुंचे। इसमें पंजाब सफाई कर्मचारी आयोग के चेयरमैन चंदन ग्रेवाल और कहा कि पंजाब सरकार द्वारा 6 और 7 अक्तूबर को भगवान वाल्मीकि जी महाराज के प्रकाश उत्सव समारोहों के लिए पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएंगे। उन्होंने तैयारियों और इंतजामों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 6 अक्टूबर को विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी और सात अक्टूबर को भगवान वाल्मीकि जी महाराज का प्रकाश उत्सव मनाया जाएगा। डॉ. अग्रवाल ने लोगों से शोभायात्रा में पूर्ण श्रद्धा और धार्मिक भावना के साथ भाग लेने की अपील करते हुए कहा कि जिला प्रशासन पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और इस समारोह को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। मेयर विनीत धीर ने धार्मिक संगठनों को उनके सुझावों पर नगर निगम की ओर से जल्द कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर नगर निगम कमिश्नर संदीप ऋषि, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ज) अमनिंदर कौर, चेयरमैन इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जलंधर रमणीक सिंह रंधावा, चेयरमैन जिला योजना कमेटी अमृतपाल सिंह, वरिष्ठ आप नेता राजविंदर कौर थियाड़ा, नितिन कोहली, दिनेश ढल्ल, विभिन्न सरकारी विभागों के अधिकारी और धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *