स्टोरीटेलिंग में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

जालंधर| वासल एजुकेशन के तत्वावधान में आईवी वर्ल्ड स्कूल द्वारा आयोजित “वॉइसेज ऑफ वंडर’ स्टोरीटेलिंग प्रतियोगिता में बच्चों ने अपनी रचनात्मकता, अभिनय और प्रस्तुति कौशल का अद्भुत प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों ने “शून्य का महत्व’, “चींटी और टिड्डा’, “शेर और चूहा’, और “बदसूरत पेड़’ जैसी प्रसिद्ध कहानियों को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। कई प्रतिभागियों ने पात्रों के रूप में मंच पर आकर हाव-भाव, आवाज और सहायक सामग्रियों का ऐसा प्रयोग किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध रह गए। इस कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों के उच्चारण, प्रस्तुति, रचनात्मकता और आत्मविश्वास का मूल्यांकन किया गया। विजयी छात्रों को सम्मानित करते हुए वासल एजुकेशन के अध्यक्ष श्री केके वासल, चेयरमैन संजीव कुमार वासल, उपाध्यक्ष ईना वासल, सीईओ राघव वासल, तथा डायरेक्टर अदिति वासल ने सभी प्रतिभागियों की प्रतिभा और प्रयासों की सराहना की। इसके साथ विद्यालय प्रबंधन और शिक्षकों ने भी कार्यक्रम प्रशंसा की और कहा कि ऐसे आयोजन न केवल शैक्षणिक विकास बल्कि, विद्यार्थियों के सर्वांगीण व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *