भास्कर न्यूज | बालोद शासकीय प्राथमिक शाला बरही पारा में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत हाथ धुलाई दिवस का आयोजन किया गया। शिक्षिका पुष्पलता साहू ने बच्चों को नाखून काटने, बालों की सफाई, कपड़ों की स्वच्छता और व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व के बारे में बताया। इसके बाद स्वास्थ्य कार्यकर्ता उषा संतोष और आरएचओ डोमेन्द्र कुमार साहू ने हाथ धुलाई के छह चरणों को स्वयं करके दिखाया और बताया कि साबुन से सही तरीके से हाथ धोने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है। मितानिन हेमिन ठाकुर ने भी बच्चों और ग्रामीणों को भोजन से पहले, शौच के बाद, बाहर से आने के बाद हाथ धोने को बताया।


