परबतसर में एमडीएमए सप्लायर धरा:पीलवा थाना पुलिस ने पीपलाद से पकड़ा, एक आरोपी से पूछताछ में मिला सुराग

डीडवाना के परबतसर में पुलिस ने अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रहे अभियान में एक सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पीलवा थाना पुलिस ने यशवंत उर्फ अंकित चौहान को सरहद पीपलाद से पकड़ा है। मामले की शुरुआत 9 सितंबर को हुई। परबतसर थाना पुलिस ने बाईपास पर नाकाबंदी के दौरान एक स्कूटी को रोका। तलाशी में आरोपी कानाराम से 10.98 ग्राम एमडीएमए बरामद हुआ। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22 के तहत मामला दर्ज किया। जांच में सप्लायर का पता चला। पुलिस ने श्याम कॉलोनी परबतसर निवासी यशवंत उर्फ अंकित चौहान (27) को गिरफ्तार किया। उस पर एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/29 के तहत कार्रवाई की गई। यह कार्रवाई डीडवाना-कुचामन पुलिस अधीक्षक ऋचा तोमर के निर्देश में की गई। टीम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक परबतसर जिनेंद्र जैन और वृत्ताधिकारी मकराना भवानी सिंह का सुपरविजन रहा। पीलवा थानाधिकारी विनोद कुमार के नेतृत्व में कॉन्स्टेबल जितेंद्र और रविंद्र कुमार ने कार्रवाई को अंजाम दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *