बलौदाबाजार के जंगल में जुआ खेलते 7 जुआरी गिरफ्तार:15 हजार कैश, ताश के पत्ते, कार-बाइक जब्त, 5 फरार आरोपी की तलाश में पुलिस

बलौदाबाजार जिले में जंगल में जुआ खेलते 7 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 15,280 रुपए कैश, ताश के 10 पैकेट, कार और बाइक जब्त किया है। हालांकि, बाद में सभी को जमानत पर छोड़ दिया गया। मामला पलारी थाना क्षेत्र का है। दरअसल, पुलिस को सूचना मिली थी कि रोहांसी गांव के सागौन जंगल जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर निरीक्षक हेमंत पटेल अपने टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस को देख 5 लोग मौके से फरार हो गए। जबकि 7 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में ओम प्रकाश बंजारे, बंशी राम पैकरा, राजू मांडले, चन्द्र प्रकाश बंजारे, जगन प्रसाद यादव, तुकेश पैकरा और जय किशन पैकरा शामिल हैं। गदीश, विजय, सहस, सोनू और विक्की सोनवानी फरार हो गए। पूछताछ में पता चला कि जुए का आयोजन विक्की सोनवानी ने किया था। इस मामले में थाना प्रभारी हेमंत पटेल ने बताया कि विधिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी गिरफ्तार आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी कार्रवाई जारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *